बरेली: डॉ. अनीस बेग का जोरदार स्वागत, PDA की एकजुटता पर जोर
ऑडियो में सुनें (Listen News)
सहसवानी टोला में डॉकटर अनीस बेग का जलवा नारों की गूंज के बीच हुआ जोरदार स्वागत PDA की एकजुटता का दिया संदेश
बरेली सहसवानी टोला में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के PDA गोष्ठी125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेता डॉकटर अनीस बेग का जोरदार स्वागत किया गया।
उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
नारों की गूंज और स्वागत-सत्कार के बीच कार्यक्रम में सामाजिक एकता भाईचारे और PDA की मजबूती का संदेश दिया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जोश दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी सामाजिक न्याय समानता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉकटर अनीस बेग ने शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को समाज की तरक्की का आधार बताते हुए कहा कि जब तक समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर नहीं मिलेंगे तब तक वास्तविक विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता।
डॉ. अनीस बेग ने कहा शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से मजबूत होगा समाज
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉकटर अनीस बेग ने कहा कि किसी भी समाज और देश की वास्तविक तरक्की के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के पर्याप्त अवसर बेहद जरूरी हैं।
युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने चाहिए ताकि वे अपने परिवार और समाज का भविष्य संवार सकें।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचना चाहिए। गरीबों पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों को सम्मान अधिकार और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है।
PDA की एकजुटता का उद्देश्य भी सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय और समानता की आवाज को बुलंद करना है।
स्वागत के दौरान नारों से गूंजा सहसवानी टोला
डॉ. अनीस बेग के आगमन पर आयोजित स्वागत-अभिनंदन गोष्ठी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना समय की जरूरत है।
डॉ. अनीस बेग ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल आयोजनों तक सीमित न रहें बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
PDA की एकजुटता मजबूत करने का लिया संकल्प
गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने आपसी भाईचारे को मजबूत करने और PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों स्थानीय नागरिकों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आयोजक फय्याज अंसारी फईम अंसारी हाजी तस्लीम अंसारी एडवोकेट कलीम हैदर सैफी जोन प्रभारी एडवोकेट वसीम और उवैस रज़ा खान नीरज राज ऋषि यादव नदीम अंसारी अनिल बाल्मीकि गुडु वाल्मीकि लक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →