चाचौड़ा कॉलेज में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, आरोन बना विजेता
ऑडियो में सुनें (Listen News)
शासकीय कन्या महाविद्यालय चाचौड़ा में दिनांक 28 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के परिपालन में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय आरोन एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय चाचौड़ा के दलों ने सहभागिता की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.गोरेलाल बिसोरिया ने की उन्होंने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।उक्त प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में शासकीय महाविद्यालय आरोन विजेता एवं महिला वर्ग में शासकीय कन्या महाविद्यालय चाचौड़ा उप विजेता रहा। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ कुलदीप शर्मा ने किया प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ आशीष दुबे, योगाचार्य महेश पाल ,सुश्री नेहा नागर एवं श्रीराम माली तथा पर्यवेक्षक डॉ शैलेंद्र सिंह परिहार के अलावा डॉ सोनल दीक्षित, डॉ नरेंद्र भास्कर,,डॉ संदीप कुमार, डॉ नीलू मांझी,लेखपाल गरुड़ेस व्यास, प्रकाशचंद्र तामरे उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार व्यक्त क्रीड़ा प्रभार डॉ विनोद कुमार छारी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →