TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

गुना में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान यूट्यूबर की पिटाई

ऑडियो में सुनें (Listen News)
गुना में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान यूट्यूबर की पिटाई

गुना में विकास पर सवाल पूछने पर यूट्यूबर पर हमला

गुना: चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची के नेतृत्व में निकाली गई भाजपा की सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान शहर के हनुमान चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यूट्यूबर को तीखे सवाल पूछने पर बेरहमी से पीट दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रघुवीर धाकड़ नामक यूट्यूबर ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से लंबे समय से बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल और सरकारी दावों को लेकर सवाल किया था। इस साधारण सवाल से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और झूमाझटकी के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ डाला। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि पूरी घटना के दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

मीडिया कर्मियों में आक्रोश और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है, जिसके बाद स्थानीय पत्रकारों और मीडिया कर्मियों में प्रशासन तथा सत्ताधारी दल के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और मीडिया कर्मी श्रीहित विक्रमसिंह तोमर पीड़ित यूट्यूबर रघुवीर धाकड़ को लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के पास पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने घटना के वीडियो सबूत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी शिकंजा कसने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 'बगड़ावत' की यह विशेष रिपोर्ट आर के शर्मा द्वारा गुना से तैयार की गई है।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट