TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

ममता मीना और दिग्विजय की नजदीकियां: चांचौड़ा की सियासत में भूचाल

ऑडियो में सुनें (Listen News)
ममता मीना और दिग्विजय की नजदीकियां: चांचौड़ा की सियासत में भूचाल

गुना: राजनीति में कब पाला बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन होता है। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कुछ ऐसा ही सनसनीखेज नजारा गुना जिले के चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। कभी राघौगढ़ किले और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखे तंज कसने वाली भारतीय जनता पार्टी से निकाली गई पूर्व विधायक ममता मीना के तेवर अब पूरी तरह बदल चुके हैं।कांग्रेस से टिकट पाने की चाह में

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान जिस तरह से उनका स्वागत किया और पलक-पांवड़े बिछाए, उससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। इस घटनाक्रम के बाद से क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

कभी थीं राघौगढ़ किले की सबसे बड़ी राजनीतिक आलोचक

ऐतिहासिक रूप से चांचौड़ा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर मैदान में उतरीं ममता मीना ने शानदार जीत दर्ज की थी। अपने कार्यकाल के दौरान वह दिग्विजय सिंह और उनके गढ़ राघौगढ़ के खिलाफ सबसे आक्रामक नेताओं में गिनी जाती थीं। मंचों से उनके तीखे हमले अक्सर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में रहते थे। हालांकि, वक्त का चक्र घूमा और 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 में टिकट कटने से नाराज होकर उन्होंने आप (AAP) का दामन थाम लिया और 25 हजार से अधिक वोट हासिल कर अपनी सियासी पकड़ का लोहा मनवाया था।

दिग्विजय की यात्रा में मीना दंपती का जोरदार स्वागत

रविवार को जब दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा राजगढ़ सीमा से चांचौड़ा में दाखिल हुई, तो राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। ममता मीना और उनके पति, रघुवीर सिंह मीना ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। गेंदे के फूल बिछा कर यात्रा का मार्ग सजाया गया। गौर करने वाली बात यह है कि ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीना उज्जैन से ही इस यात्रा में साए की तरह साथ चल कर दिग्विजयसिंह की चमचा गिरी कर रहे हैं। इस दौरान ममता मीना ने मौजूदा सत्ता व्यवस्था पर भी जमकर हमला बोला, जिससे कांग्रेस के भीतर राजनीतिक सुगबुगाहट और तेज हो गई है।

ग्रामीण इलाकों में दिखा उत्साह, राहुल गांधी का लाइव संबोधन

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से 20 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई इस 930 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के गुना पहुंचने पर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। यात्रा कालीपीठ, गैला का पुरा और मुरैली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान एक विशेष एलसीडी वैन के जरिए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन के मार्च का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे दिग्विजय सिंह और ग्रामीणों ने लाइव सुना। चांचौड़ा के नयापुरा जोड़ स्थित गौशाला में रात्रि विश्राम के बाद यह कारवां अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगा। बहरहाल, मीना दंपती और दिग्विजयसिंह की यह बढ़ती नजदीकियां कांग्रेस के टिकट के दावेदार पुराने कांग्रेसियों में हलचल पैदा कर चुकी है।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट