अवैध कालोनियों के विषय को लेकर न्यायिक आयोग पहुँचा मेरठ अधिकारियों के साथ बैठक जारी
,*अवैध कालोनियों के टूटने के आदेश पर बढ़ी हलचल न्यायिक आयोग पहुँचा मेरठ बैठक जारी*
मेरठ: अवैध कॉलोनियों की जांच के लिए न्यायिक आयोग मेरठ पहुंचा, अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक शुरू हुई।सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ न्यायिक आयोग की बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और मेरठ विकासप्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज सुधांशु धूलिया हैं। उनके साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद भी मौजूद हैं। बैठकमेंअवैधकॉलोनियों और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर चर्चा की जा रही है। बैठक के बाद आयोग उलदेपुर में बनी कथित अवैध कॉलोनी का निरीक्षण कर सकता है। हालांकि, निरीक्षण को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। आयोग की जांच में जनपद में हुए अवैध निर्माण और कॉलोनियों से जुड़े मामलों की पड़ताल की जाएगी। न्यायिक आयोग के मेरठ पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच हलचल है। आयोग की जांच के दौरान अवैध कॉलोनियों और निर्माण से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। बैठक के बाद आयोग की आगे की कार्रवाई और संभावित निरीक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।