मवाना में कपड़ा व्यापारी से मारपीट, गल्ले से 2500 रुपये लूटे
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना गोल मार्केट में सोमवार शाम को एक कपड़ा (दुपट्टा) कारोबारी की दुकान से नकदी छीनने का मामला सामने आया है.
गोल मार्केट के पास स्थित नदीम अख्तर की दुपट्टों की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे. उन्होंने दुकानदार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की और गल्ले (वॉलेट) से करीब 2500 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए, व्यस्त बाजार में सरेआम हुई इस वारदात की सूचना से आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया.
लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी देवेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम पीड़ित व्यापारी से पूछताछ करने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है मवाना सीओ पंकज लवानिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आपसी मारपीट और रुपयों के लेन-देन के विवाद का लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और फुटेज में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →