TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

मवाना कोर्ट उद्घाटन का विरोध: वकीलों में तीखी नोकझोंक और हंगामा

ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना कोर्ट उद्घाटन का विरोध: वकीलों में तीखी नोकझोंक और हंगामा
मवाना में वाह्य न्यायालय के उद्घाटन को लेकर अधिवक्ताओं में विरोध, चेंबर निर्माण की मांग पर अड़े वकील चेंबर पहले या उद्घाटन? दो पक्षों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, न्यायालय परिसर में गरमाया माहौल मवाना (मेरठ)। मवाना में गुरुवार को प्रस्तावित वाह्य न्यायालय के उद्घाटन को लेकर अधिवक्ताओं में विरोध देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उद्घाटन का विरोध करते हुए मांग उठाई कि जब तक न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबरों का निर्माण नहीं कराया जाता, तब तक उद्घाटन नहीं होना चाहिए। इसी मांग को लेकर अधिवक्ताओं के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई। मामले को लेकर न्यायालय परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। अधिवक्ताओं का कहना है कि पहले उनके बैठने और चेंबर की समुचित व्यवस्था की जाए, इसके बाद ही वाह्य न्यायालय का उद्घाटन किया जाए। अब देखना होगा कि चेंबर निर्माण और उद्घाटन को लेकर उठे इस विवाद का समाधान कब तक निकल पाता है।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट