TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

मेरठ: ठाकुर शनि प्रताप बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष

ऑडियो में सुनें (Listen News)
मेरठ: ठाकुर शनि प्रताप बने भाकियू संघर्ष मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा में ठाकुर शनि प्रताप को मिली युवा जिला उपाध्यक्ष मेरठ की जिम्मेदारी मवाना, मेरठ | 2 नवंबर 2026 आज भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अश्वनी चौहान की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, जिला प्रवक्ता अजय चौहान, तहसील उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान, वीरसेन चौहान, यशवंत चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के प्रति दो वर्षों की लगातार मेहनत, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए ठाकुर शनि प्रताप को युवा जिला उपाध्यक्ष, मेरठ नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर ठाकुर शनि प्रताप ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने पद का निर्वहन करेंगे तथा किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट