TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

बिजनौर: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का भव्य स्वागत

ऑडियो में सुनें (Listen News)
बिजनौर: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का भव्य स्वागत
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का जोरदार स्वागत नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय मोहल्ला नई बस्ती स्थित अपने आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और जमकर आतिशबाजी की। गार्गी अग्रवाल के जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों और महिला कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। गार्गी अग्रवाल ने जताया आभार इस मौके पर गार्गी अग्रवाल ने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी। महिला मोर्चा को मजबूत करना और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए काम करूंगी। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार और सहयोग उन्हें नई ऊर्जा देता है। वह पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। स्वागत कार्यक्रम में अनीता रेखा सरोज कुसुम सुमन रानी सुनीता अग्रवाल कस कुसुम लता इंदु, पूजा, निक्की शर्मा, मोनिका, अलका, ज़िला मीडिया प्रभारी भाजपा दीपक गर्ग मोनू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, जगदीश कुमार शर्मा, नगराध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व नगराध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट