TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

दिल्ली महारैली: बिजनौर से उमड़े कांग्रेसी, वोट बचाओ का किया हुंकार

ऑडियो में सुनें (Listen News)
दिल्ली महारैली: बिजनौर से उमड़े कांग्रेसी, वोट बचाओ का किया हुंकार
दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उमड़ा जिला अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में बिजनौर जनपद से भी बड़ी भागीदारी स्योहारा (बिजनौर)। 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बिजनौर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। रैली में शामिल होने के लिए स्योहारा नगर से कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहसन जमील के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में भी बिजनौर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की महारैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्योहारा से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली में भाग लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को प्रमुखता से उठाया। अहसन जमील ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। इसकी सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे को लेकर लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। दिल्ली की इस महारैली में बिजनौर जनपद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दिल्ली जाने वालों मे पूर्व आईएस आर के सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बैग, मिस्बाह उल हसन, मीनू गोयल, नज़ाकत अल्वी, सुकन्दी लाल, गजेंद्र सिंह, अकबर हुसैन, सलीम अहमद, ऋतिक पल, बब्लू हुसैन, हरिसिंह सागर, शाह आलम, फैज़ हुसैन, शहाबुद्दीन, लताफत हुसैन, इक़बाल अहमद, राहुल कुमार, मोनू कुमार, अली, फैज़ हसन, नितिन कुमार, दिलशाद अहमद, अज़ार जलीस आदि लोग रहे!

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट