दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की 'वोट बचाओ' महारैली, बिजनौर में हुई प्रेसवार्ता
ऑडियो में सुनें (Listen News)
स्लग:- बिजनौर में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली
बिजनौर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली और जन मार्च को लेकर जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से महारैली में पहुंचने की अपील की।
- बिजनौर के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षक मेहंदी अली, एआईसीसी सदस्य संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष हैनरीता राजीव सिंह, नगर अध्यक्ष स्योहारा अहसन जमील समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पर्यवेक्षक मेहंदी अली ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली और जन मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, रैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। मेहंदी अली ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होने की अपील की।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →