TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

बिजनौर में किसानों और पुलिस की झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ गन्ना समिति पहुंचे प्रदर्शनकारी

ऑडियो में सुनें (Listen News)
बिजनौर में किसानों और पुलिस की झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ गन्ना समिति पहुंचे प्रदर्शनकारी

बिजनौर में किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर गन्ना समिति पहुंचे BKU कार्यकर्ता

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में किसने और पुलिस के बीच उस समय तीखी झड़प हो गई जब भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। जिला अध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने नुमाइश ग्राउंड और सेंट मैरी स्कूल के पास जोरदार प्रदर्शन किया।

किसानों का मुख्य गुस्सा गुलदार (तेंदुए) के आतंक से निजात पाने, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और लंबे समय से रुका हुआ बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराने को लेकर था। इन मांगों के समर्थन में किसान ट्रैक्टरों और पैदल मार्च करते हुए गन्ना समिति की ओर कूच कर रहे थे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसानों को रोकने का प्रयास किया और रास्ते में भारी बैरिकेडिंग की गई थी। हालांकि, आक्रोशित किसानों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को दरकिनार करते हुए उन्हें हटा दिया और सीधे गन्ना समिति कार्यालय पहुंच गए।

समिति परिसर में पहुंचते ही किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक किसानों का प्रदर्शन जारी था और मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट