दिल्ली विरोध मार्च: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बिजनौर के कांग्रेसी
ऑडियो में सुनें (Listen News)
दिल्ली में विरोध मार्च में शामिल हुए बिजनौर के कांग्रेस कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता, स्योहारा नगर अध्यक्ष अहसन जमील भी अपनी टीम के साथ हुए शामिल
बिजनौर/दिल्ली। दिल्ली में आज, 12 अक्टूबर को चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष द्वारा निकाले गए विरोध मार्च में बिजनौर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और विरोध मार्च में शामिल हुए।
इस दौरान स्योहारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष अहसन जमील भी अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और विरोध मार्च में सहभागिता की। उनके साथ स्योहारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विपक्ष की ओर से आयोजित इस मार्च के जरिए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। प्रदर्शन में चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
बिजनौर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, अहसन जमील की टीम के शामिल होने से स्योहारा कांग्रेस की भागीदारी भी विरोध मार्च में देखने को मिली।इस दौरान पूर्व आईएस आर के सिंह, हुमायूं बैग, हरिसिंह सागर, जसराम सिंह, उदयराज सिंह, सुकन्दी लाल, वसीम अकरम, अकबर हुसैन, मिस्बाह उल हसन, राशिद हुसैन, बब्लू हुसैन, इमरान अहमद, ऋतिक पाल नितिन कुमार, इरफ़ान हुसैन, अब्दुल समद आज़ाद, राहुल पाल आदि लोग शामिल रहे..!
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →