TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

गुना जनसुनवाई: 242 आवेदन पहुंचे, कलेक्टर ने दिए निर्देश

ऑडियो में सुनें (Listen News)
गुना जनसुनवाई: 242 आवेदन पहुंचे, कलेक्टर ने दिए निर्देश

गुना: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं का अंबार देखने को मिला। शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस विशेष शिविर के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी अंचलों से पहुंचे फरियादियो ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने प्रत्येक नागरिक की शिकायत को अत्यंत संवेदन शीलता और गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कुल 242 शिकायतें और मांग पत्र प्राप्त हुए, जिन पर प्रशासनिक अमले को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व और पंचायत विभागों में बेहतर समन्वय के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक कसावट देखने को मिली, जहां आम जनता की शिकायतों का तुरंत और प्रभावी समाधान निकालने के लिए राजस्व तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे संयुक्त रूप से बैठाया गया था। इस अनूठी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य दोनों विभागों से जुड़ी जटिल समस्याओं का आपसी समन्वय के जरिए मौके पर ही निस्तारण करना था। प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जे से मुक्ति, विद्युत आपूर्ति की बाधाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नगरपालिका से जुड़ी शिकायतें, स्वास्थ्य सेवाएं और संपत्ति के नामांतरण से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय प्रमुखों को चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पांच जरूरतमंदों को मिली फौरी आर्थिक सहायता

शिकायतों के निवारण के साथ-साथ कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पांच अत्यंत जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर आवेदकों को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इस पहल के तहत कुल 30 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। चौरसिया कॉलोनी की निवासी नेहा कोरी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए, ग्राम मोहरी खुर्द के दृष्टिबाधित निवासी बुंदेल सिंह बंजरा को जीवनयापन हेतु, रूठियाई के कैलाश मीना को उनकी दयनीय आर्थिकी के सुधार के लिए तथा नारायण सिंह कुशवाह को गंभीर चिकित्सा उपचार के वास्ते पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, गुना शहर की ही निवासी श्रीमती बंटी सोनी को उनके इलाज के खर्च के लिए विशेष रूप से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई गई।

दिव्यांग आवेदक को तुरंत मिली बैटरीयुक्त ट्रायसाइकिल

जनसुनवाई के दौरान उस वक्त एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब राघौगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग आवेदक श्रीमंत राघवेन्द्र पुरी ने अपनी असमर्थता बताते हुए बैटरीयुक्त ट्रायसाइकिल के लिए आवेदन सौंपा। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ इस युवक की पीड़ा को समझते हुए कलेक्टर ने बिना किसी विलंब के सामाजिक न्याय विभाग को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्रशासनिक मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि कार्यवाही पूरी करते हुए जनसुनवाई स्थल पर ही दिव्यांग राघवेन्द्र पुरी को बैटरीयुक्त ट्रायसाइकिल सौंप दी गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस उच्च स्तरीय जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे, गुना एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर महिमा चौधरी और दिव्यांशु सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट