राघोगढ़ में पहुँची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण
राघोगढ़ में भव्य स्वागत के साथ पहुँची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
गुना: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को अपने निर्धारित पड़ाव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र राघोगढ़ पहुँची। घाटाखेड़ी में रात्रि विश्राम करने के बाद यह पदयात्रा रघुपरा, किशनगढ़ जोड़ और बरसत ग्राम से गुजरते हुए पिपलखेड़ी चौराहा पहुँची। इस दौरान स्थानीय जनता और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
आदिवासी नायक टंट्या मामा भील की प्रतिमा का हुआ अनावरण
यात्रा के पिपलखेड़ी चौराहा पहुँचने पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ भील समाज के महान जननायक अमर शहीद टंट्या मामा भील की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह अनावरण समारोह दिग्विजयसिंह व मुख्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर भील आदिवासी समाज के तमाम गणमान्य लोग और विशेष रूप से भोपाल से पधारे कई प्रमुख आदिवासी नेता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महानायक को नमन किया।आपको बताते चले ट्रेंड्स न्यूज इन के मैनेजिंग डायरेक्टर आर के शर्मा उज्जैन से ही प्रिय पाठकों को प्रति दिन इस पदयात्रा का आँखों देखा हाल आप तक पहुँचा रहे है।
रूट और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
दोपहर के भोजन और विश्राम के बाद पदयात्रा ने आगे बढ़ते हुए बड़ाआमलीया, परसोलिया, भूकनी और बरखेड़ा का सफर तय किया और अंत में ग्राम फाजलपुर पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम किया गया। इसके अगले चरण में 5 नवंबर को यह पदयात्रा फाजलपुर बरखेड़ा से आरंभ होकर ग्रामसागर, पीलाघाटा जोड़, फेकरा और संजय सागर बांध जोड़ से होते हुए रामनगर पहुँची, जहाँ दोपहर का भोजन और विश्राम निर्धारित था।
इसके पश्चात नोहर जोड़, कडया जोड़ से गुजरते हुए यात्रा पाटई आश्रम पहुँची, जहाँ हनुमान जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया और रात्रि विश्राम हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपावली के अल्प अवकाश के बाद यह सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अपनी अगली मंजिल अयोध्या के लिए पुनः प्रस्थान करेगी।
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।