रामलीला में रावण जन्म का वर्णन किया
ऑडियो में सुनें (Listen News)
पालिका मैदान में चल रही रामलीला में रावण-कुंभकर्ण के जन्म और वरदान प्रसंग ने मोहा मन
मवाना। पालिका मैदान में चल रही भगवान श्रीराम की रामलीला में बुधवार को रावण, कुंभकर्ण एवं विभीषण के जन्म तथा ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया।
मंचन के दौरान राक्षसराज रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या तथा ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए बीजेपी के नगर मंत्री मनोज कुमार, राम सिंह सैनी, अजय रस्तोगी, गोपाल चौहान, राजेन्द्र चौहान, नवनीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी पालिका मैदान में पहुंचे।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →