TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

मवाना में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा, सजी मनमोहक झांकियां

ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा, सजी मनमोहक झांकियां
मवाना। महर्षि वाल्मीकि बड़ा मंदिर आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ मिल रोड स्थित कपिल सिनेमा के पास महर्षि वाल्मीकि मंदिर से हुआ। यात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि व पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने पूजा-अर्चना कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर संबोधन में पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को अहिंसा और शांति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का हृदय अत्यंत कोमल था और वे किसी को भी दुखी नहीं देख सकते थे। महाकाव्य रामायण के रचयिता और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि काव्य, संस्कृत एवं संगीत के प्रथम जन्मदाता हैं। उन्होंने लव-कुश को शस्त्र, संगीत और काव्य की शिक्षा देकर विश्व को सर्वश्रेष्ठता का परिचय कराया। अध्यक्षता कर रहे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के अद्वितीय प्रकांड ऋषि थे। त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि ने चौबीस हजार श्लोक, एक सौ उपाख्यान, पांच सौ उपाख्यान सर्ग तथा उत्तरकाण्ड सहित सात कांडों का प्रतिपादन कर विश्व को शांतिप्रिय जीवन जीने की कला सिखाई। शोभायात्रा में ढोल, गणेश, उसके बाद ताशे वाले, घोड़े पर सवार लव-कुश, राम-लक्ष्मण सीता आदि की झांकियां थीं।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट