मवाना में मोबाइल दुकान पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर 5 फोन लूटे
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना कस्बा में मोबाइल दुकान पर मारपीट और लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। यह मामला मवाना के मुन्नालाल मोहल्ले का है, जहां एएस मोबाइल (AS Mobile) शॉप पर बैठे दुकानदार और उसके साथ आए युवक पर हमला किया गया। मुन्नालाल मोहल्ला निवासी आबिद (पुत्र सफीक) अपनी एएस मोबाइल दुकान पर मौजूद थे, तभी एक नामजद युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने दुकान पर आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर मारपीट करने के बाद दुकान से पांच मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। जाते-जाते उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर भुगतने की धमकी भी दी।
पीड़ित आबिद ने मवाना थाने में इस मामले की लिखित तहरीर दे दी है। सुभाष चौकी इंचार्ज पवन कुमार के अनुसार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →