बाइक से पटाखा छोडते नाबालिग को पकड़ा
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मवाना पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को सुभाष चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए वाहन चलाने वाले एक नाबालिग को पकड़ लिया।
बताया गया कि नाबालिग बाइक से पटाखे छोड़ रहा था, जिससे सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने बाइक को सीज कर चालान की कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और बाइक में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की अपील की।
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →