धामपुर में कांग्रेस का स्वागत कैंप और रामलीला का भव्य उद्घाटन
ऑडियो में सुनें (Listen News)
धामपुर में कांग्रेस के स्वागत कैंप और रामलीला का उद्घाटन
धामपुर,
दशहरा मेले में नगर कांग्रेस कमेटी धामपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्हैपुर धामपुर द्वारा स्वागत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती हेनरिता राजीव सिंह ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर श्रीमती हेनरिता राजीव सिंह एवं श्री आर.के. सिंह (पूर्व आईएएस) ने धामपुर की रामलीला का भी उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कैंप का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नदीम नज़ाकत खां एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसराम सिंह ने किया।
इस मौके पर
श्री जावेद अंसारी, श्री फुरकान अंसारी, श्री काजी आतिफ, श्री सचिन शर्मा,श्री उदय राज सिंह, श्री दानिश पठान, श्री योगेंद्र सिंह,वसीम रजा, इकरार अहमद, श्री परवेज़ इकबाल,वसीम अब्बासी, मदन सिंह चौहान,एन डी मंसूरी,भी उपस्थित रहे.
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →