TrendsNews.iN
ब्रेकिंग न्यूज़
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

पाखंड की आंधी: पानी की बोतल बेचने वाले कैसे बन गए चमत्कारी बाबा?

ऑडियो में सुनें (Listen News)
पाखंड की आंधी: पानी की बोतल बेचने वाले कैसे बन गए चमत्कारी बाबा?

धर्म की आड़ में पनपता पाखंड का साम्राज्य

छतरपुर: मध्य प्रदेश की धरती पर इन दिनों आत्मीय आस्था का दोहन कर खुद को चमत्कारी बताने वाले बाबाओं की बाढ़ सी आ गई है। छतरपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऐसे कई तथाकथित बाबाओं का उदय हुआ है, जो बिना किसी धार्मिक ज्ञान, वेद-पुराण के अध्ययन या श्लोकों के ज्ञान के केवल ढोंग के बल पर फर्श से अर्श तक का सफर तय कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में एक नया नाम बाबा अजयपार का जुड़ चुका है, जिनकी जीवनशैली में आया अचानक बदलाव अब खुलेआम चर्चा का विषय बन गया है।

कल तक जो बेचते थे पानी, आज काट रहे हैं मौज

खोजी पड़ताल से यह बात सामने आई है कि कुछ साल पहले तक जो शख्स दो जून की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था, पानी की बोतलें बेचता था और ऑटो रिक्शा चलाता था, वह आज अचानक आध्यात्मिक गुरु की श्रेणी में आ बैठा है। बिना किसी शैक्षणिक या आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के यह लोग समाज की भोली-भाली जनता की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। धनतेरस जैसे पावन पर्व पर नई गाड़ियां खरीदने वाले इस तथाकथित बाबा के पास आज न तो शास्त्रों का कोई ज्ञान है और न ही सनातन संस्कृति की सही समझ, इसके बावजूद इसका साम्राज्य तेजी से फैल रहा है।

सवाल उठाने वालों को सनातन विरोधी ठहराने का खेल

हैरानी की बात यह है कि जब भी इन मूढ़मती और ढोंगी बाबाओं की पोल खोलने की कोशिश की जाती है, तो तथाकथित कट्टरवादी ब्रिगेड तुरंत मैदान में कूद पड़ती है। तार्किकता और सच्चाई का आईना दिखाने वालों को सीधे तौर पर सनातन विरोधी घोषित कर दिया जाता है। क्या अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोलना अब अपराध बन गया है? क्या धर्म की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे पर सवाल उठाना सनातन धर्म का अपमान है? यह एक ऐसा गंभीर सवाल है जिस पर आज समाज को गहराई से विचार करने की आवश्यकता है।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट