डॉ. अनीस बेग ने दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
ऑडियो में सुनें (Listen News)
डॉ. अनीस बेग ने देशवासियों और कैंट क्षेत्र की जनता को दी दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज एवं गंगा स्नान की दिली मुबारकबाद*
बरेली- दीपों के पावन पर्व दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज एवं पवित्र गंगा स्नान के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी लिए बरेली 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. अनीस बेग ने समस्त देशवासियों सहित बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिल की गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
डॉ. अनीस बेग जो बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक होने के साथ-साथ अनीस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी हैं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहींबल्कि अंधकार पर प्रकाश बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है।
यह पर्व हमें प्रेम सद्भाव एकता और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के संरक्षण सेवा और आस्था का संदेश देती है वहीं भाई दूज भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
पवित्र गंगा स्नान का पर्व भी हमारी आस्था संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है।
डॉ. अनीस बेग ने कामना की कि इन सभी पावन पर्वों की खुशियां हर घर आंगन तक पहुंचें।
हर परिवार के जीवन में सुख शांति उत्तम स्वास्थ्य तरक्की और समृद्धि का उजाला हो। किसी भी परिवार में दुख और निराशा न रहे, हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज का प्रत्येक वर्ग खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करे।
उन्होंने विशेष रूप से बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत परंपरा हमेशा मजबूत बनी रहे।
त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी दूरियां मिटाने का अवसर देते हैं।
डॉ. अनीस बेग ने अपने संदेश में कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती तभी है, जब खुशियां हर घर तक पहुंचें हर चेहरे पर मुस्कान हो और समाज में प्रेम इंसानियत तथा भाईचारे का दीप हमेशा रोशन रहे।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →