दीपावली से पहले मवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मवाना में पुलिस ने दीपावली से ठीक पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुबारिकपुर रोड पर पुलिस ने छापेमारी (दबिश) कर एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 600 से अधिक अवैध पटाखों के पैकेट और पेटियां बरामद की हैं।
पुलिस ने काबली गेट निवासी संजय रस्तोगी नाम के एक युवक को धर दबोचा है, जो मुबारिकपुर रोड पर अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रहा था।
आरोपी के घर से पुलिस को 600 से ज्यादा पैकेट, पेटियां और पांच बड़ी पॉलीथीन में बंद पटाखे मिले हैं। बरामद पटाखों में सुतली बम, मुर्गा छाप स्पार्कल, लेपर्ड किंग, मिनी बुलेट, बिजली क्रैकर, महाकाल क्लासिक और ग्राउंड चक्कर जैसे कई प्रतिबंधित व खतरनाक पटाखे शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मवाना थाने में विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →