TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

मेरठ: जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर महिलाओं और बच्चों का जोरदार प्रदर्शन

ऑडियो में सुनें (Listen News)
मेरठ: जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर महिलाओं और बच्चों का जोरदार प्रदर्शन
जाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर महिलाओं और बच्चों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन मवाना (मेरठ)। क्षेत्र के गांव समसपुर में जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से परेशान महिलाओं और बच्चों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण दीपक कुमार ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे पारसदीप और अविनाश के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 29 अगस्त 2026 को आवेदन किया था। सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने प्रशासन से मामले की जांच कर निरस्त आवेदनों पर पुनर्विचार करने तथा जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। अब ग्रामीणों को प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

जनता की राय / Opinion Poll

क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट