बिजनौर: खेत पर जुताई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, सनसनी
ऑडियो में सुनें (Listen News)
खेत की जुताई करने गए किसान की गोली मार का हत्या का आरोप। -बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केलनपुर में किसान विजय सिंह (55) पुत्र रोहतास सिंह की गोली मारकर हत्या का आरोप।
बताया जा रहा है कि विजय सिंह टैक्टर लेकर कल शाम लगभग 4बजे खेत की जुताई करने गए थे।
जुताई के बाद जब वह देर शाम तक घर लौटते तो परिजनों ने खेत पर जाकर उनकी खोजबीन शुरू की तो पाया कि मृतक विजय का खून में लथपथ शव उसके ट्रैक्टर पर पड़ा है तथा अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी । वहीं मृतक की पत्नी गीता ने ग्राम के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है।
फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वही प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली चांदपुर का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तथा अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →