मेरठ में किसान संगठन का विस्तार, सात नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
ऑडियो में सुनें (Listen News)
मेरठ में किसान संगठन का विस्तार, सात नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
जिला अध्यक्ष कपिल प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का ऐलान
मवाना (मेरठ)। मेरठ जिले में किसान संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया। गुरुवार को जिला अध्यक्ष कपिल प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नियुक्तियों के तहत जतिन कुमार (दयालपुर) को विधानसभा सचिव हस्तिनापुर, रिंकू राठी को ब्लॉक उपाध्यक्ष हस्तिनापुर, हरिवंश सिंह को ब्लॉक सचिव हस्तिनापुर, डॉ. अभय प्रधान को जिला सहमंत्री, सुरेश पाल को तहसील उपाध्यक्ष मवाना, शुभम मावी को ब्लॉक अध्यक्ष किला तथा कपिल प्रधान नासरपुर को जिला मंत्री मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कपिल प्रधान ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अंकुश प्रधान, प्रदेश महासचिव सूरज धामा, जिला प्रभारी सचिव सचिन मोरल, तहसील अध्यक्ष मवाना मनवीर गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
जनता की राय / Opinion Poll
क्या आप इस मामले में उठाए गए कदम / निर्णय से सहमत हैं?
संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)
TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।
यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें:
तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →