TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

शिक्षक हितों की लड़ाई सिर्फ सपा लड़ सकती है: हाफिज उस्मान

ऑडियो में सुनें (Listen News)
शिक्षक हितों की लड़ाई सिर्फ सपा लड़ सकती है: हाफिज उस्मान
शिक्षक हितों की लड़ाई सपा ही लड़ सकती है: हाफिज उस्मान सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में बिजनौर पहुंचे पूर्व मंत्री, कॉलेजों और मदरसों में शिक्षकों से मांगे वोट बिजनौर। बिजनौर-बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री हाफिज उस्मान शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में बिजनौर पहुंचे। उन्होंने जनपद के विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों और मदरसों का दौरा कर शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, उनके सम्मान और अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता भी जताई। वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों से संवाद करते हुए हाफिज उस्मान ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी बुनियाद एक शिक्षक रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों की समस्याओं और उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। हाफिज उस्मान ने शिक्षकों से हाजी दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है। शिक्षकों का सम्मान, उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिक्षकों के हितों को लेकर गंभीर हैं और पार्टी शिक्षकों के साथ खड़ी है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया, ताकि शिक्षक समुदाय की आवाज विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाई जा सके। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने शिक्षकों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षक समुदाय की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि पार्टी शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों से सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। दौरे के दौरान पूर्व मंत्री हाफिज उस्मान, सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर और जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने शिक्षकों से संवाद कर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व ज़िलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व ज़िलाध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन, स्वाति वीरा, प्रदेश सचिव राशिद राईन एडवोकेट, लईक अहमद खान, डॉक्टर रहमान, प्रभा चौधरी, कृपा रानी प्रजापति, तरुण लाम्बा, अब्दुल सलाम, जावेद अख्तर, फुरकान खान, शहज़ाद अंसारी, महमूद कस्सार, कमलेश भुईयार, मदन लाल सैनी एडवोकेट, चिराग सेठी, अरविंद पाल, प्रमोद प्रधान, अब्दुल वहाब, अख़लाक़ पप्पू, अशोक आर्य, अफजाल उल हक आदि मौजूद रहे।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट