TrendsNews.iN
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
सरकारी योजना गुना समाचार ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश

एस पी ने आरोन थाने का किया औचक निरीक्षण

ऑडियो में सुनें (Listen News)
एस पी ने आरोन थाने का किया औचक निरीक्षण

,*एस पी श्रीमती हितिका वासल ने आरोन थाने का किया औचक निरीक्षण*

गुना- पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, जवाबदेह व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने आरोन थाने का औचक निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली,अभिलेखों व सुरक्षा इंतजामों का विस्तृत जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने थाना परिसरकीसाफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया । साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए,एसपी श्रीमती वासल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशीलता, सम्मान एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली और त्वरित कार्यवाही से आमजन का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। उनके द्वारा ओचक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ आमजन को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है ।

संपादकीय नीति एवं प्रेस आचार संहिता (Editorial Policy)

TrendsNews.iN निष्पक्ष, तथ्यपरक और स्वतंत्र पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। हमारी टीम खबरों की सत्यता की पुष्टि के बाद ही प्रकाशन करती है। प्रकाशित समाचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित पत्रकार की होगी, पोर्टल जिम्मेदार नही होगा।

यदि आपको इस खबर के किसी तथ्य, आंकड़े या वर्तनी पर कोई आपत्ति है, तो हमें सूचित करें: तथ्यात्मक गलती सुधारें / शिकायत दर्ज करें →
इस खबर को अपने मित्रों व समूहों में साझा करें
HD पोस्टर बनाएं WhatsApp Share Post Telegram
होम मौसम श्रेणियां जुड़ें अकाउंट